राज्य समाचार

जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, पार्षद-पत्रकार सहित 16 जुआरी गिरफ्तार

Spread the love

दुर्ग । नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही गुप्त स्थानों पर जुए की महफिलें सजने लगी हैं, लेकिन इस बार दुर्ग पुलिस ने इन पर नकेल कसने के लिए कमर कस ली है। इसी बीच पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छावनी, जामुल और खुर्सीपार थाना क्षेत्रों में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर एक पार्षद और पत्रकार के साथ कुल 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के पास से 2.29 लाख रुपये नगद, तीन कारें और नौ दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

इस छापेमार कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यहां जुए की फड़ है। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी। एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी टीआई चेतन चंद्राकर, जामुल टीआई कपिल देव पाण्डेय और खुर्सीपार के टीआई अम्बर भारद्वाज के साथ रेड मारने निकले। इस दौरान पुलिस आधिकारियों और टीआई की टीम रात करीब 11 बजे शारदा चौक चरोदा पहुंची। वहां उन्होंने एक घर में छापेमारी की तो अंदर 16 जुआरी ताश पत्ती से जुआ खेलते पकड़ाए। पुलिस ने सभी को अंदर ही गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 29 हजार रुपये और ताश पत्ती को जब्त किया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

गिरफ्तार आरोपियों में दो बड़े नाम भी शामिल हैं, जिसमें एक नाम भिलाई तीन चरोदा निगम के पार्षद एम एंथोनी और एक पत्रकार है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 3 कार और 9 मोटराइकिल और स्कूटी जब्त किया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button