राज्य समाचार

लाज में युवक ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

रायगढ़ । शहर के शांति लाज के कमरा नंबर 211 में बदबू आने पर लाज के स्टाफ ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो पंखे पर लटके युवक का शव मिला। शव तीन दिन पुरानी होने के कारण सड़ चुका था।

कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शहर के शांति लाज के कमरा नंबर 211 में दिल्ली निवासी बिसंबर सिंह(35)की पंखे पर फंदे पर झूलती लाश मिली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

होटल संचालक अंकेश मोदी ने बताया कि सितंबर 28 सितंबर से होटल में रूका हुआ था कल रात को उसके कमरे से खून निकला और बदबू आई तब हमे इस घटना का पता चला। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस में दी। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपने को सेल्समेन के कार्य करने की जानकारी दी थी।
होटल स्टाफ द्वारा उसे आखिरी बार 30 सितंबर को देखा गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि शांति लाज के संचालक अंकेश मोदी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है कि उनके लाज के कमरा नंबर 211 में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। मृतक के स्वजनों के आने के बाद पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टमत उपरांत सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button