16/04/2026

छत्तीसगढ़ में सैन्य समारोह की भव्य शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

0

रायपुर,03 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित भव्य सैन्य समारोह की शुरुआत हो गई है। इस समारोह के लिए राजधानी रायपुर में भारतीय सेना के भीष्म टैंक और अन्य आर्टिलरी का भव्य स्वागत किया गया।

सैन्य रैली रायपुर शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी, जिनमें तेलीबांधा, मरीन ड्राइव, कलेक्ट्रेट, जयस्तंभ और आश्रम चौक शामिल थे, और अंत में साइंस कॉलेज मैदान पर समाप्त हुई। इस आयोजन में शहर के नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सैकड़ों लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस शानदार रैली को कैप्चर किया।

इस सैन्य समारोह का मुख्य उद्देश्य सेना के जाबांज सैनिकों की शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन करना है। यह आयोजन 5-6 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जहां सेना के जवान अपनी वीरता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सैन्य समारोह के लिए आए सेना के जवानों का स्वागत किया और उनके शौर्य को सलाम किया। उन्होंने कहा, “यह सैन्य समारोह हमारे देश की सैन्य शक्ति और शौर्य का प्रतीक है। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है जो हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं।”

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कई उच्च अधिकारी और नेता भी मौजूद थे। सैन्य समारोह के लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News