राज्य समाचार

रामनवमी पर छह राज्यों में भारी बवाल, एक की मौत, कई जगह धारा 144 लागू

Spread the love

रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर देश के छह राज्यों में भारी बवाल हुआ।गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में शोभा यात्रा पर दंगाईयों ने पथराव कर दिया। इससे हिंसा भड़क उठी। गुजरात में एक की मौत हो गई। दिल्ली के जेएनयू कैंपस में पूजा के दौरान नॉनवेज खाने को लेकर हंगामा हुआ।

गुजरात के साबरकांठा, आणंद और द्वारका में उपद्रवियों ने भारी बवाल किया। साबरकांठा में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद (एबीवीपी) की शोभा यात्रा पर हमला कर दिया। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया। आणंद जिले में शोभा यात्रा के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। द्वारका में भी उपद्रवियों ने शोभायात्राओं को निशाना बनाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया।

झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से हमले किए गए। शोभायात्रा में शामिल 15 से ज्यादा लोग घायल हो गये।

मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में भी रामनवमी पर खूब बवाल हुआ। शहर में आगजनी हुई जिसमें चार घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि रामनवमी का जुलूस शुरू ही हुआ था कि उपद्रवियों ने डीजे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव होने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। उपद्रवियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं।मारपीट और झड़पों को देखते हुए लोहरदगा के हिरही गांव में धारा 144 लागू की गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button