राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान 3 सितंबर से, ये बनेंगे पहले सदस्य…

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का 3 सितंबर को सदस्‍यता अभियान शुरू होने जा रहा है। प्रदेश महामंत्री और सभी मोर्चा प्रभारी भरतलाल वर्मा ने सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में विस्तृत जानकारी दी है। वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ देश में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों सदस्यता ग्रहण कर करेंगे।

इसके अगले दिन 3 सितंबर को राजधानी के साइंस कॉलेज में स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण करके करेंगे। वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण प्रसाद एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में होगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

महामंत्री वर्मा ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान के शुभारंभ के पश्चात भाजपा के पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों का सम्मान भी किया जाएगा। पार्टी द्वारा ओबीसी मोर्चा को कार्यक्रम के लिए महती जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु ओबीसी मोर्चा लगातार कार्य कर रहा है। इसके लिए विशेष कार्ययोजना भी बनाई गई है। वर्मा ने 3 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील की है। इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button