राज्य समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे छत्तीसगढ़ के चंपारण का दौरा

रायपुर । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर से महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे। इसके बाद शाह नवागांव से सड़क मार्ग से चंपारण प्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन और पूजा के लिए जाएंगे। लगभग 30 मिनट शाह चंपारण में बिताएंगे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी सोनल शाह भी साथ होंगी।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गृह मंत्री के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का हेलीकॉप्टर नवागांव के गौठान के बाजू में उपमंडी प्रांगण में निर्मित हेलीपैड पर ट्रायल के लिए लैंड किया। महज पांच मिनट में वेरीफाई करके हेलीकॉप्टर फिर वापस उड़ान भर करके गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा पांच लेयर में होंगी, जहां 600 जवान, 25 राजपत्रित अधिकारी तथा 6 आईपीएस की ड्यूटी उनके सुरक्षार्थ रखे गए हैं। ये सभी टीमें क्रमश: बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग से आ रही हैं।

 

पहले भी अपनी माता जी के साथ चंपारण आ चुके हैं शाह

 

गृह मंत्री अमित शाह का चंपारण से पुराना नाता है। इसके पहले अमित शाह 2001 में अपनी माताजी को लेकर चम्पारण आए थे। जब वे गुजरात राज्य की राजनीति में थे। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में जरूर स्टार प्रचारक के रूप में आने वाले थे। सारी व्यवस्था भी हो चुकी थी, मंच तैयार था और पब्लिक भी आ चुकी थी, पर ऐन वक्त में उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया था।

 

तब चन्द्रशेखर साहू भाजपा के प्रत्याशी थे। पंचकोसी का प्रमुख होने के साथ ही चंपारण वल्लभाचार्य की जन्मभूमि भी है जिनका संबंध गुजराती समाज से है। जिसके कारण बारहों महीने समाज की भीड़ यहां देखने को मिलती है। शाह यहां से रायपुर चले जाएंगे, जहां पर नक्सल प्रभावित 7 राज्यों के मुख्य सचिव तथा डीजीपी की संयुक्त बैठक लेंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button