राज्य समाचार

कुएं की सफाई करने उतरे युवक की मौत..

बिलासपुर । जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में कुएं की सफाई करने उतरा एक युवक जहरीली गैस के संपर्क में आ गया। सफाई करने के दौरान अचानक कुएं के अन्दर बेहोश हो गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम केशव प्रसाद पटेल था। वह ग्राम चिसदा का रहने वाला था। मंगलवार को वह अपने घर के आंगन में स्थित 40 फीट गहरे कुएं की सफाई के लिए उतरा था। वह कुएं से मरे हुए मेढ़कों को बाहर निकाल रहा था, तभी अचानक वह कुएं के अंदर बेहोश हो गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो घर में मौजूद भाभी ने इसकी सूचना परिजन को दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजन घर लौटे और कुएं से जहरीली गैस की बदबू के कारण इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची और गैस रिसाव से बचाव किट का उपयोग कर कुएं में कांटेदार रस्सी डालकर केशव की खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button