राज्य समाचार

दण्डाधिकारी जॉच के लिए अधिकारी नियुक्त

नारायणपुर । जिला नारायणपुर के थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घमंडी के जंगल पहाड़ में 30 जून से 02 अगस्त को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में वर्दीधारी 05 पुरुष नक्सलियों के मारे जाने के फलस्वरूप दण्डाधिकारी जॉच हेतु कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा अभयजीत सिंह मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ओरछा को दण्डाधिकारी जॉच कर प्रतिवेदन समय सीमा में प्रस्तुत करने हेतु अधिकारी नियुक्ति किया गया है। उक्त घटना के संबंध में जो भी व्यक्ति कोई भी कथन, दावा आपत्ति, लिखित या मौखिक शपथ पेश करना चाहता है, तो वे 23 अगस्त 2024 तक अपने अभिमत सहित कार्यालयीन समय में (अवकाश के दिन छोड़कर) अधोहस्ताक्षरकर्ता के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। समयोपरांत प्राप्त आवेदन दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button