राज्य समाचार

विष्णु के सुशासन का असर, एक काॅल और समस्या का हो रहा समाधान

रायपुर। जिले में पानी की समस्या को तत्काल दूर करने करने का काम किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि काॅल सेंटर में पानी की समस्या के लिए काॅल पहुंचने पर तत्काल निराकरण कर लिया गया। गुढ़ियारी के जनता काॅलोनी निवासी कोमल कुमार ने काॅल सेंटर में फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। कोमल ने बताया कि नल से बहुत कम समय पानी मिलता है। इससे पानी की समस्या काफी हो रही थी, लेकिन निगम अमला ने पहुंचकर मेंटनेंस कार्य को पूर्ण कर लिया है। इसके बाद कोमल को और आसपास के लोगों को पर्याप्त पानी मिलना शुरू हो गया है। पहले 15 मिनट से 20 मिनट ही पानी मिलता था, लेकिन अब आधे घंटे से ज्यादा वक्त तक पानी मिल रहा है। इससे वे काफी प्रसन्न है और धन्यवाद दे रहे हैं।

नरेंद्र कुमार गोहिल, रामकुण्ड नगर के घर में नए नल कनेक्शन लगा है लेकिन उसके से पानी का बहुत ज़्यादा लीकेज था उन्होंने कलेक्टर समस्या निवारण कॉल सेंटर में शिकायत की। उनके शिकायत को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन से निगम के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। विभाग द्वारा तत्काल आवेदक के  घर जाकर नल का जाँच किया गया एवं लीकेज को ठीक किया गया। तत्काल कार्यवाही से आवेदक गोहिल ने प्रसन्नता व्यक्त की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button