राज्य समाचार
बेमेतरा जिले में अब तक 147.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
बेमेतरा। चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 14 जुलाई 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 147.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 220.7 मि.मी. तथा न्यूनतम 103.3 मि.मी. वर्षा बेमेतरा तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 103.3 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 142.9 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 105.2 मि.मी., भिंभौरी तहसील में 132.8 मि.मी, साजा तहसील मे 182 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 108 मि.मी. वर्षा एवं देवकर तहसील में 179 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
