राज्य एव शहर

बारात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार


कोरबा। एक दूल्हा अपनी बारात निकलने से पहले ही जेल पहुंच गया। प्रेमिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा और अब दूसरी लडक़ी से शादी रचाने जा रहा था। प्रेमिका ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मामला पीडि़ता के द्वारा सिविल लाइन थाना रामपुर में दर्ज कराया गया था। युवती को धोखे में रखकर शादी का झांसा देता रहा और शारीरिक संबंध भी स्थापित किया। बाद में शादी की बात से मुकर गया और चोरी-छिपे दूसरी युवती के साथ विवाह रचाने जा रहा था। सक्ती जिला के डभरा निवासी नंदलाल निषाद की बारात शनिवार को रायगढ़ के लिए निकलने ही वाली थी कि सिविल लाइन पुलिस ने उसे घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 376 का अपराध कायम किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button