11/04/2026

महादेव सट्टा एप:मास्टर माइंड दीपक नेपाली गिरफ्तार

0

भिलाई। महादेव सट्टा एप के मास्टर माइंड दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है. लंबे समय से फरार चल रहा था. दीपक के खिलाफ महादेव ऑनलाइन सट्टा, लूट, अपहरण समेत कई मामले है. दीपक पिछले एक साल से फरार चल रहा था. आरोपी दीपक नेपाली के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) भी लगाया गया था.

 

दुर्ग की क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार देर रात दीपक को गिरफ्तार किया. दीपक नेपाली दुबई में बैठे महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के संपर्क में था. ये उनके कहने पर देश के अलग-अलग राज्यों में महादेव ऑनलाइन सट्टा के कई पैनल संचालित करता था. इस काम में उसने अपने भाई लोकेश नेपाली और अन्य करीबियों को भी लगा रखा था. दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम दीपक की कई महीने से तलाश कर रही थी. पुलिस ने उसके कई ठिकानों और घर पर छापेमारी की लेकिन पुलिस के पहुंचाने से पहले ही दीपक फरार हो जाता था. मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दीपक अपने घर के आसपास घूम रहा है. जिसके बाद दुर्ग एसएसपी रामगोपाल गर्ग ने वैशाली नगर थाना और क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देशित किया और पुलिस ने दीपक नेपाली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया. बता दें कि दीपक नेपाली के खिलाफ सुपेला, वैशाली नगर और छावनी सहित अन्य थानों में ऑनलाइन सट्टा, लूट, अपहरण और अन्य जैसे गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं.

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News