राष्ट्रीय खबरें

BJP ने पर्यवेक्षकों का किया ऐलान….राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय जाएंगे जयपुर

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है. वहीं, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को चुना गया है. ये पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में विधायकों की राय लेंगे. बीजेपी आलाकमान की मुहर के बाद रविवार तक नामों का ऐलान हो सकता है. बताया जा रहा है कि रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत हासिल की. इन राज्यों में कांग्रेस को करारी हार मिली. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले हिंदी पट्टी में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. इस जीत को बीजेपी के लिए अहम माना जा रहा है.

बीजेपी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ा था. पार्टी ने पीएम मोदी के चेहरे और सामूहिक नेतृत्व के दम पर तीनों राज्यों में जीत हासिल की. ऐसे में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री चेहरे का चुनाव करना है. बीजेपी आलाकमान न सिर्फ इन चेहरों के दम पर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी समीकरण साधने की कोशिश में है, बल्कि स्थानीय बगावत को भी रोकना चाहता है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button