राज्य समाचार

BREAKING : बस पलटने से यात्री की मौत, दो दर्जन लोग घायल हुए

बिलासपुर – जिले में शुक्रवार को बस पलट जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर यात्री बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 34 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब निजी यात्री बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस बेलगहना पुलिस चौकी के अंतर्गत केंदा बंजारी घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई तथा 34 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button