राष्ट्रीय खबरें
48 घंटे में 31 पहुंची मृतकों की संख्या, नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा
महाराष्ट्र: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। अस्पताल में पिछले 48 घंटों में मृतको की संख्या 24 से बढ़कर 31 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में जिन 7 मरीजों की मौत हुई है उसमें 4 नवजात शिशु भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ आज नांदेड़ के सरकारी अस्पताल का दौरा करेंगे।
महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने दिया बयान
नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले 48 घंटों में 31 मरीजों की मौत से हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है। अब इस विषय पर महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुशरिफ ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है कि यह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं अभी नांदेड़ जा रहा हूं। वहां आयुक्त और संचालक को पहले ही भेज दिया गया है जो आगे की जांच कर रहे हैं।’
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
उन्होंने आगे कहा कि, अस्पताल में दवाई या फिर डॉक्टरों की कोई कमी नहीं थी। हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे और इसके पीछे जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ सख्स से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं बता दूं कि वहां अधिकतर गंभीर मरीज पहुंचे थे जिनकी मौत हुई है। हम इस मामले में ठोस कदम उठाएंगे।
Live Cricket Info
