राज्य समाचार

Road Accident : ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत

Spread the love

कोरबा –  बीती रात एक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। कटघोरा से अम्बिकापुर नेशनल हाईवे-130 तानाखार पेट्रोल पंप के पास यह सड़क हादसा घटित हुआ। एक ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में बोलेरो चालक सहित एक अन्य की मौके पर मौत हो गई। ट्रेलर और बोलेरो की भिड़ंत इतनी जबरदस्त रही कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ट्रेलर की चपेट में एक मवेशी की भी मौत हो गई। इस घटना का सबसे बड़ा कारण सड़क पर बैठे मवेशियों को माना जा रहा है।

दोनों मृतक संगे भाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों भरतपुर ( जनकपुर ) से अपने पिता को लेने बिलासपुर जा रहे थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दोनों मृतक की पहचान ज्ञान दुबे व प्रेम दुबे के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक का शव बोलेरो में फंस गया जिससे डायल 112 व एम्बुलेंस की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जानकारी के बाद कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button