राज्य समाचार

BREAKING : नदी में नाबालिग की मिली लाश , 2 दिन पहले बहा गया था छात्र

Spread the love

राजनांदगांव- जिले के घुमरिया नदी में नाबालिग की डूबकर मौत हो गई। रविवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया है। हादसा नहाते वक्त हुआ। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ का रहने वाला मिथिलेश यादव (16) अपनी मां चंपा यादव के साथ तीज में बगडई गांव आया हुआ था। छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता था।

यहां 22 सितंबर को वो घुमरिया नदी में नहाने के लिए गया था, लेकिन तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शुक्रवार को शव नहीं मिल सका। इसके बाद दुर्ग से भी SDRF की टीम बुलाई गई। दुर्ग और राजनांदगांव SDRF की टीम ने शनिवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2 दिन से लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के कारण शव के दूर बह जाने की आशंका थी, इसलिए टीम ने बगडई से लेकर मटिया, भड़कुना, भाकरी, रूदगांव, रातापायली, मेधा गांव तक नाबालिग की तलाश की गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button