राशिफल

CG NEWS : iPhone 15 न मिलने पर राजधानी में शोरूम कर्मचारियों से मारपीट

Spread the love

लोगों में आईफोन 15 (iPhone 15) का क्रेज खूब दिखाई देने लगा है, आलम ये है कि फोन न मिलने पर मारपीट भी शुरू हो गई है. देश की राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में बुक आईफोन (iPhone) समय पर नहीं मिलने पर लोगों ने शोरूम कर्मचारियों के साथ मारपीट की. घटना शनिवार की है.

दरअसल यहां दो लोगों को आईफोन बुक होने के बाद भी तय समय पर नहीं मिला तो वे गुस्सा हो गए और उन्होंने शोरूम कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जसकीरत सिंह और मंदीप सिंह को काबू किया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने इस संबंध में दोनों के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई और शोरूम के अन्य कर्मियों के बयान भी लिए. जांच में जुटी पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है. निरंकारी कालोनी निवासी जसकीरत और मंदीप ने बंग्लो रोड स्थित क्रोमा स्टोर से आईफोन-15 बुक किया था. इन्हें 22 सितंबर को फोन मिलना था.

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button