June 30, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
मुंबई एयरपोर्ट पर चॉकलेट के डिब्बों में छिपाकर विदेशी और दुर्लभ सांपों की तस्करी करते हुए युवक गिरफ्तारकोरबा पुलिस की कार्रवाई: थाना बांगो में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तारमुंगेली: दोस्तों ने युवक को काट-डाला…सीने पर किए 15 वार, हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंकाछत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरीमंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकातकोरबा की माटी का गौरव, जनसेवा के पुरोधा डॉ. बंशीलाल महतो की जयंती आज — संघर्ष, सेवा और सादगी के प्रतीक को कोरबा सहित पूरे प्रदेश ने किया नमन”उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही: नौ मजदूर लापता, राहत कार्य जारीपुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन की मौतपीएम मोदी ने दिया ‘खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ’ का नाराबिलाईगढ़ विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गरमाया, कड़ी कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 दिन में लिया 3500 करोड़ का कर्ज

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने 15 दिन में 3500 करोड़ का कर्ज ले लिया है। सरकार ने यह रकम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के माध्यम प्रतिभूति (सिक्योरिटी बांड) बेचकर हासिल की है। इस कर्ज पर सरकार को साढ़े सात से करीब आठ फीसद तक ब्याज देना पड़ेगा।
राज्य सरकार बीते चार महीने से लगातार बांड बेचकर रकम जुटा रही है। अक्टूबर से अब तक करीब छह हजार करोड़ के बांड सरकार बेच चुकी है। राज्य पर करीब 50 हजार करोड़ का कर्ज पहले से है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार कर्ज बड़े से राज्य का विकास प्रभावित हो सकता है, क्योंकि इस कर्ज के मूलधन के साथ ब्याज भी देना पड़ेगा।
तत्कालीन भाजपा सरकार ने अक्टूबर 2018 में दो बार में आठ और साढ़े आठ फीसद की ब्याज पर 1500 करोड़ का कर्ज लिया। इसके बाद नवंबर में दो बार में करीब आठ सौ करोड़ के और बांड बेचे गए। तत्कालीन रमन सरकार ने इस रकम का उपयोग अपने मुफ्त स्मार्ट फोन वितरण योजना और किसानों को तीन सौ स्र्पये प्रति क्विंटल धान का बोनस देने में किया।
सत्ता में आई कांग्रेस ने भी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का ही पैटर्न अपनाया। किसानों की कर्ज माफी और 2500 स्र्पये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीद के चुनावी वादे को पूरा करने का एलान किया। सरकार करीब 6100 करोड़ का कर्ज माफ कर रही है। वहीं, धान का समर्थन मूल्य 2500 करने के लिए सरकार को करीब 54 सौ करोड़ से अधिक की जरूरत थी। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने तीन सौ स्र्पये प्रोत्साहन राशि देने के लिए 27 सौ करोड़ की व्यवस्था कर दी थी। इस वजह से मौजूदा सरकार को भी करीब इतने और की व्यवस्था करनी पड़ रही है। दोनों मिलाकर सरकार को लगभग 8875 करोड़ की जरूरत है।

Related Articles

Check Also
Close