राज्य समाचार

सीएम बघेल को क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने बताया तेज गेंदबाज जैसा

वीवीएस लक्ष्मण ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आक्रामकता की तुलना फास्ट बॉलर से की

रायपुर। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आक्रामकता की तुलना फास्ट बॉलर से की। उन्होंने कहा जिस तरह क्रिकेट में तेज गेंदबाजों में आक्रामकता दिखाई देती है, ठीक उसी तरह सीएम बघेल में राज्य के विकास को लेकर आक्रामकता दिखाई दे रही है।

वीवीएस लक्ष्मण ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ करते हुए उसकी गिनती विश्व के बेहतरीन स्टेडियमों से की।
लक्ष्मण 24वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए बुधवार को रायपुर आए थे। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों से मनोरंजन के लिए खेलने के बजाय देश-दुनिया में विभाग का नाम रोशन करने के उद्देश्य से खेलने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है। वन मंत्री मो. अकबर ने सबका स्वागत किया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button