राष्ट्रीय खबरें

पुलवामा : सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया ढेर

Spread the love

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के एक सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड में चार आतंकियों को मार गया। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने हाजिन पयीन गांव को घेर लिया।
पुलवामा के हाजन पायीन राजपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों के छिपे होने की एक गुप्त सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने सुबह इस क्षेत्र में एक खोज अभियान चलाया।
सुरक्षा बल जब क्षेत्र विशेष की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया और इस दौरान हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय नागरिकों के मुठभेड स्थल पर आकर प्रदर्शन करने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात कर दिया गया था। इसके अलावा अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।
उधर, शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड हुई थी जिसमें एक आतंकवादी इशफाक युसुफ वानी की मौत हो गई थी और शुक्रवार से ही यहां इंटरनेट सेवा बंद थी जिस पर आज भी रोक लगा दी गई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button