राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

पिता ने चाकू से 5 साल के बेटे की आंखें फोड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरा। क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द निवासी युवक ने अपने 5 वर्षीय पुत्र की अपने ही हाथों चाकू से दोनों आंखे फोड़ दी। मासूम की मां नहीं है लिहाजा उसकी दादी उसे अस्पताल लाई। उसे जिला अस्पताल से रायपुर भेजने की खबर है। वहीं पुलिस आरोपी पिता को पकड़कर उससे पूछताछ में जुट गई है। सोमवार की रात करीब 9 बजे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ऐसा मामला आया, जिसे देखकर डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ की आंखे भी नम हो गई। रात्रिकालीन डयूटी में मौजूद चिकित्सा स्टाफ ने बताया कि रात करीब 9 बजे 108 एम्बुलेंस से एक 5 वर्षीय बच्चे को लाया गया। इस बच्चे की दोनों आंखे खून से लथपथ थी। साथ में उसकी दादी थी। दादी ने डॉक्टरों को बताया कि उसके पोते जय कुमार की आंख उसके पुत्र एवं जय के पिता गजानन सिन्हा ने चाकू से फोड़ डाली।

रात्रिकालीन डयूटी में मौजूद डॉक्टर अवनीश ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि रात करीब 9 बजे ज़ब दादी अपने पोते जय कुमार को लेकर आई, तब वह परेशान थी। उसका पोता लहूलुहान था। दोनों आंखे बाहर दिख रही थी। ऐसी स्थिति में अस्पताल में मौजूद चंद स्टाफ भी बेचैन हो गया था। सभी यह सोच कर बच्चे के प्रथम उपचार में जुटे थे कि जैसे तैसे उसकी आंखें वापस आ जाये। इसी को ध्यान में रखते हुए तत्काल जय को प्रथम उपचार देकर तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया । जहां से उच्च उपचार हेतु उसे रायपुर भेजने की खबर है। रात में लगातार दुर्घटनाओं के कारण 108 एम्बुलेंस व्यस्त थी, 112 डायल भी मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे थे लिहाजा निजी एम्बुलेंस से स्वयं खर्च देने की बात कर जिला अस्पताल भेजा गया। जय की दादी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के स्टाफ को बताया कि रात में पुत्र गजानन किसी से मोबाइल पर बात की और उसने बच्चे की आंख फोडऩे कहा और पुत्र ने पोते की चाकू से आंखें फोड़ दी। बहरहाल घटना के बाद स्थानीय पुलिस आरोपी पिता गजानन सिन्हा को पकड़ कर उससे पूछताछ में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button