राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

पुणे से CG आए युवक की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

जांजगीर-चांपा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिला मुख्यालय के लिंक रोड में स्थित मयंक होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है जिस युवक की लाश मिली है वह पुणे का रहने वाला था.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा के मयंक होटल में पुणे निवासी युवक अभिजीत 35 वर्ष की लाश मिली है. युवक 24 अगस्त को होटल में कमरा बुक कराया था. दो दिन तक किसी प्रकार की हलचल नहीं हुई तब होटल वालों को शक हुआ और पुलिस को इसकी सूचना दी. तब होटल का कमरा खोल कर देखा तो युवक बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कर रही है. वहीं मृत युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद पीएम किया जाएगा, तब जाकर कुछ खुलासा हो पाएगा. फिलहाल मामले में पुलिस होटल के कमरे जांच कर रही है.

123
123
123
123
123
123

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button