राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

VIDEO: डीजल लूटने के लिए उमड़ी भीड़:यात्री बस और डीजल टैंकर में भीषण टक्कर, कई घायलों को अस्पताल में कराया भ

रायगढ़ जिले के लैलूंगा इलाके में यात्री बस और डीजल टैंकर में टक्कर हो गई। बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे के बाद डीजल लूटने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के रुडुकेला गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, रुडुकेला गांव में वेलकम पुलिया लैलूंगा-कोतबा मुख्य मार्ग के पास रविवार की सुबह करीब 8 बजे के आसपास की घटना है। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
हादसे के बाद टैंकर से डीजल लूटते हुए लोग, इस दौरान उनके बीच झड़प भी हुई।
हादसे के बाद टैंकर से डीजल लूटते हुए लोग, इस दौरान उनके बीच झड़प भी हुई।

राहगीरों ने लोगों को बस से बार निकलने में मदद की, साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से लैलूंगा अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक जनहानि की खबर नहीं है।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई, सभी परिवार के साथ डीजल लूटने के लिए पहुंच गए। - Dainik Bhaskar

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button