राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

युवतियों पर गंदी नजर रखने पर विवाद..और फिर चली लाठियां:दो पक्षों में हुई मारपीट; एक युवक की हालत गंभीर; दोनों तरफ से केस दर्ज

Spread the love

बिलासपुर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश पर जमकर मारपीट हुई। इस हमले में एक युवक बुरी तरह से घायल है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक और महिलाओं की लाठी-डंडे से पिटाई का एक VIDEO भी सामने आया है। जिसमें महिलाएं भी एक युवक को घेरकर जमकर पिटाई करते नजर आ रही हैं।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले मोहल्ले में छट्‌ठी कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें लड़कियां डीजे में थिरक रहीं थीं। उन्हें देखने के लिए युवक बाइक से बार-बार आना जाना कर रहा था। इस दौरान उसे मना करने पर विवाद हो गया था। इसी रंजिश को लेकर बाद में जमकर मारपीट हुई है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

 

अशोक नगर के मुरुम खदान के पास रहने वाला गणेश साहू बाइक मैकेनिक है। बीते रविवार को उसके मोहल्ले में संजय श्रीवास के घर में छट्‌ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें डीजे लगाकर मोहल्ले के लड़के और लड़कियां डांस कर रही थीं। उसी समय युवक रिंकू खान अपनी बाइक से बार-बार आना-जाना कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर गौकरण ऊर्फ बोधू ने उसे मना किया, तब रिंकू ने विवाद शुरू कर दिया। फिर 27 जून को उसी पुराने विवाद पर उसने अशोक नगर चौक के पास मुख्तार खान के साथ मिलकर गौकरण ऊर्फ बोधू व बिट्टू पाठक के साथ मारपीट कर दिया। इसके बाद से उनके बीच रंजिश शुरू हो गई।

 

मौका पाकर युवक पर चलाया लाठी-डंडा, अस्पताल में भर्ती

गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बगदाई मंदिर के सामने पुष्पराज साहू को देखकर रिंकू खान गाली देने लगा। उसके मना करने पर उसने अपने साथी ताज खान, वारिश खान, अलताब खान, जावेद खान, सफर अली, इरशाद खान, शाहरूख, ईमरान, मैसर खान, शायरा खातुन सहित कई लोगों ने मिलकर पुष्प राज साहू और अतुल यादव पर लाठी डंडे से पिटाई करने लगे।

 

पुष्पराज और अतुल के साथ मारपीट करते देखकर संजय श्रीवास छुड़ाने पहुंचा, तब उन्होंने उसके सैलून में भी तोड़फोड़ कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक पुष्प राज साहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस

गुरुवार को हुए विवाद के बाद घायल युवक की तरफ से गणेश साहू शिकायत लेकर थाने पहुंचा, तब दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने गणेश साहू की रिपोर्ट पर मारपीट, तोड़फोड़ करने का अपराध दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से मो. मिराज उर्फ रिंकू की रिपोर्ट पर मारपीट व बलवा का केस दर्ज किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button