राज्य समाचार

‘कर्नाटक में बजरंग बली की कृपा से जीते, मध्यप्रदेश महाकाल कृपा से जीतेंगे’, प्रमोद कृष्णन की रायपुर में प्रेसवार्ता

रायपुर: कर्नाटक में कांग्रेस पर बजरंग बली की कृपा थी इसलिए जीते, वही अब मध्य्प्रदेश पर महाकाल की कृपा से जीतेंगे। यह दावा किया है कांग्रेस के नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने। उन्होंने एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए उन्हें कलयुग का मां बताया। दरअसल कृष्णन और कांग्रेस सांसद विवेक कुमार तन्खा राजधानी रायपुर पहुँच है। यहाँ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्होंने प्रेसवार्ता की। नेता द्वय ने प्रदेश के भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की तो वही केंद्र की मोदी सरकार पर देश से लोकतंत्र को ख़त्म करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा ने किया धर्म का धंधा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भारतीय जनता पार्टी पर लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने धर्म के नाम पर धंधा किया, राजनीति में सत्ता हासिल करने के लिए हिंदुत्व को अपनाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर केवल भाजपा का अधिकार नहीं है। कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के रास्ते पर रही है।

महात्मा गांधी सबसे बड़े हिन्दू

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के साथ राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रमोद कृष्णन ने कहा कि महात्मा गांधी से बड़ा हिन्दू कोई नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रही है। मुसलमानों को गाली देने का नाम हिंदुत्व नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बीजेपी की सपोर्टर पार्टी हैं। वहीं ईडी-सीबीआई बीजेपी के हिडन ऑर्गनाइजेशन हैं। जो पब्लिक डोमेन में नहीं है, वो काम ईडी और सीबीआई करती हैं। कभी भी सरकार बनाना और ना बनना, जनता के विवेक पर निर्भर करता है। छत्तीसगढ़ की जनता पर हमें पूरा भरोसा है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button