राज्य समाचार

सफेद साफा और बढ़ी हुई दाढ़ी में की शादी, पंचायत ने सुना दी ये सजा

Spread the love

राजस्थान के पाली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में दाढ़ी बढ़ाने और रंग का साफा नहीं पहनने पर दुल्हे समेत पूरे परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है।यह फरमान खाप पंचायत ने सुनाया है। बता दें कि यह मामला पाली के बाली उपखंड के चांचौड़ी गांव से मामला जुड़ा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले में पुलिस में शिकायत करने के बाद भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। वहीं समाज के लोगों ने इनकार किया है।

दूल्हे का आरोप है कि पंचों का फैसला नहीं मानने पर, उसके ससुराल पक्ष पर भी उनसे संबंध न रखने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि श्रीविश्वकर्मा वंश सुथार समाज ने 19 जून की रात पंचायत बुलाई थी। इसके बाद मौखिक रूप से घोषणा कर परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया गया। अमृत की पत्नी पूजा का आरोप है कि पंचायत के फैसले के बाद उसके पीहर वाले उसे घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन ने पुलिस से फैसला सुनाने वाले पंचों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

अमृत सुथार का कहना है कि शादी के 15 दिन तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन 5 मई को पता चला कि उसे और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है। कार्रवाई की वजह पता की तो सामने आया कि समाज के पंचों ने दूल्हे के साफे के रंग और दाढ़ी बढ़ाए जाने पर यह सजा मुकर्रर की है। साथ ही समाज की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है जिसमें दूल्हे के पक्ष को माफी मांगने का फरमान जारी किया गया है।

इस पूरे मामले को लेकर बाली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि चांचौड़ी के एक युवक ने ऑनलाइन परिवाद पेश किया है। जिसमें सुथार समाज के अध्यक्ष हरिलाल समेत 30-35 लोगों पर खुद को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button