राष्ट्रीय खबरें

इस राज्य को एक और वंदे भारत की सौगात, DRM ने रेलवे को भेजा प्रस्ताव, जानें अबतक कितने वंदे भारत का संचालन

नई दिल्ली: रेल विभाग राज्यों में है सेमी स्पीड ट्रेन सेवा से जुड़े वंदे भारत एक्सप्रेस का लगातार विस्तार कर रही है। वही इसी बीच खबर आ रही है कि बिहार के लोगों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत लगभग हो चुकी है। यह ट्रेन पटना से चलकर रांची को जाएगी लेकिन अब जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक दूसरी वंदे भारत ट्रेन भी बिहार को जल्द ही मिलने जा रही है।

बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। पटना रांची रूट के बाद बिहार के सीमांचल से यूपी के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव सामने आया है। इसका फायदा कटिहार,अररिया, पूर्णिया के अलावा बिहार के अन्य जिलों को मिलने वाला है। रेलवे बोर्ड जल्द कटिहार से बनारस के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने पर मोहर लगा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रेलवे के अधिकारी के मुताबिक कटिहार से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन के मुद्दे पर रेलवे बोर्ड जल्दी कोई आम फैसला लेने वाला है मीडिया रिपोर्ट में चल रहे खबर के मुताबिक कटिहार रेल मंडल के अधिकारियों ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव इसे लेकर भेज दिया है।

123
123

जानें अब तक कितने वंदे भारत एक्सप्रेस हो रहे संचालित

देश को महज तीन साल के भीतर 16 वंदे भारत एक्सप्रेस मिल चुकी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कह चुके हैं कि पीएम मोदी का लक्ष्य आगामी जून महीने तक देश के सभी राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ाना है। बीते 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने पवित्र शहर पुरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ने वाली ओडिशा की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। ये देखें सभी वंदे भारत एक्सप्रेस के रुट

1. नई दिल्ली -वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
2. नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू-कश्मीर) वंदे भारत एक्सप्रेस
3. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
4. नई दिल्ली-अंब अंदौरा हिमाचल प्रदेश वंदे भारत एक्सप्रेस
5. चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस
6. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
7. हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
9. मुंबई- सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
10. मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
11. दिल्ली का हजरत निजामुद्दीन-भोपाल का रानी कमलापति स्टेशन वंदे भारत एक्सप्रेस
12. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस: ​​सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस
13. चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस
14. अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
15. तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस
16. पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button