राज्य समाचार

भारत के इस राज्य के पास अब खुद का इंटरनेट, बीपीएल परिवार और सरकारी दफ्तरों को मिलेगा फ्री इंटरनेट

तिरुवनंतपुरम । केरल (Kerala) देश का ऐसा पहला और इकलौता राज्य बन गया है जिसके पास अपनी इंटरनेट सेवा (Internet service) है। केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटिड (Fiber Optic Networks Ltd।) को दूरसंचार विभाग से इंटरनेट सेवा प्रदाता लाइसेंस मिल गया है। मुख्यमंत्री पी विजयन (Chief Minister P Vijayan) ने गुरुवार को कहा कि केरल देश का ऐसा पहला और इकलौता राज्य है जिसके पास अपनी इंटरनेट सेवा है।

जानकारी के मुताबिक, केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटिड राज्य में हर शख्स की इंटरनेट तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाइसेंस मिलने के बाद समाज में डिजिटल विभाजन को कम करने के लिए परियोजना के तहत कामकाज शुरू किया जा सकता है। विजयन ने ट्विटर पर कहा कि केरल अपनी इंटरनेट सेवा वाला देश का एकमात्र राज्य बन गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इंटरनेट कनेक्शन को मूल अधिकार घोषित किया था

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, केरल अपनी इंटरनेट सेवा के साथ देश का एकमात्र राज्य बन गया है। केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड को @DoT_India से ISP लाइसेंस मिला है। अब हमारी प्रतिष्ठित #KFON परियोजना इंटरनेट को एक बुनियादी अधिकार के रूप में देने के अपने संचालन को शुरू कर सकती है।

बीपीएल परिवारों और 30,000 सरकारी कार्यालयों को मुफ्त इंटरनेट

KFON योजना की परिकल्पना बीपीएल परिवारों और 30,000 सरकारी कार्यालयों को मुफ्त इंटरनेट देने के लिए की गई है। पिछली वाम सरकार ने 2019 में इंटरनेट कनेक्शन को मूल अधिकार घोषित किया था और 1,548 करोड़ रुपये की KFON परियोजना शुरू की थी।

123
123

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button