राज्य समाचार
प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज 5 दिनी छत्तीसगढ़ दौरे पर
जगदलपुर. प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज 5 दिनी दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं. डी पुरंदेश्वरी 3 दिन बस्तर में और 2 दिन रायपुर में रहेंगी. डी. पुरंदेश्वरी के दौरे के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों के जिला अध्यक्षों में भी बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है. क्योंकि संगठन स्तर पर कुछ भाजपा जिला अध्यक्षों की शिकायतें पहुंची है. पुरंदेश्वरी बस्तर के अलग अलग जिलों में कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी. साथ ही बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से विशेष चर्चा भी करेंगीं. कोंडागांव, दंतेवाड़ा और कांकेर जिले के विधानसभा वार सभी जगहों में बैठक लेंगी और मार्गदर्शन देंगी. डी पुरंदेश्वरी जगदलपुर एयरपोर्ट से दंतेवाड़ा के रवाना होंगी.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now