13/04/2026

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, मौके पर बाइक सवार युवक की मौत

0

09.03.23| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक का नाम 28 वर्षीय विनोद डहरिया पिता प्रजापति डहरिया मोपका निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को विनोद डहरिया होली पर रंग गुलाल लगाकर शहर की तरफ गया था। शहर में भी उसने दोस्तों के साथ होली खेली और फिर शाम करीब पांच बजे बाइक लेकर घूमने निकल गया। आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचते ही बेकाबू बाइक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई। राहगीरों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 की टीम को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके मुताबिक खंभे से टकराने पर युवक के सिर में अंदरूनी चोंटे आई और उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि खंभे से टकराकर युवक की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News