राज्य समाचार

शिक्षिका ने पांचवी के छात्र के गर्दन में लगाई जलती माचिस की तीली, शोकॉज नोटिस जारी

स्कूल वह स्थान होता है, जहां बच्चे अज्ञानता के अंधकार को छोड़कर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं. इसमें मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाले शिक्षक की दकियानूसी सोच का नमूना मैनपुर ब्लॉक के स्कूल में देखने को मिला. स्कूल में कम बात करने वाले छात्र को वाचाल बनाने शिक्षिका ने उसके गर्दन में जलती माचिस की तीली दाग दी. परिजनों की शिकायत पर बीइओ ने शिक्षिका को शोकॉज नोटिस थमाया है.

मामला मैनपुर ब्लॉक के लधवापारा प्राथमिक स्कूल का है, जहां पदस्थ शिक्षिका सविता जोशी ने 24 जनवरी को कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले बबरु यादव की गर्दन पर जलते माचिस की तीली दाग दी, जिससे गर्दन में घाव बन गया है. इस पर बच्चे के पिता मदन यादव ने बीइओ महेश पटेल से लिखित शिकायत की. बीईओ ने शिकायत पर 27 जनवरी को शिक्षिका को शोकॉज नोटिस जारी किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्कूल के प्रधान पाठक देवेन्द्र साहू ने बताया कि घटना के दिन वे मध्यान्ह भोजन के काम के सिलसिले में बाहर गए थे. आने पर घटना की जानकारी हुई. जानकारी लेने पर बताया गया कि छात्र स्कूल आने के बाद ज्यादा बातचीत नहीं करता था. बच्चा बोले इस उद्देश्य से शिक्षिका ने छात्र के गर्दन पर माचिस दागा था.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button