August 1, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
किश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला…मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कारली पहुंचकर सुरक्षा बल के जवानों को राखी बांधकर शुभकामनाएं दींकैबिनेट मंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजनस्पेशल ओलंपिक के तहत राष्ट्रीय बोच्ची चैंपियनशिप का हुआ भव्य आयोजनश्रमिकों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसरबिलासपुर में आर्किटेक्ट फर्जीवाड़ा : 10 साल से चल रहा था नक्शा पासिंग का खेल, असली खुलासा अब हुआASI का भ्रष्ट खेल उजागर: रिश्वत लेकर आरोपी को लौटाया जब्त मोबाइल, कोर्ट आदेश को दिखाया ठेंगा — शिकायत करने पर दी धमकी, ऑडियो वायरलमहिला अधिकारी ने डीएमसी के खिलाफ की थी झूठी शिकायत ! प्रशासन की जांच में आरोप पाए गए गलत, किसके शह पर बिछाए गए थे मोहरे पढ़िए पूरी रिपोर्ट…शोक समाचार :  पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा नहीं रहेONC BAR पर प्रशासन की चुप्पी पर उठा विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने जताई नाराज़गी
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने पूर्व सेल्समैन की धारदार हथियार से की हत्या, हत्या का कारण अज्ञात

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

13.01.23| छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित उसूर धान खरीदी केंद्र में नक्सलियों ने पूर्व सेल्समैन को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। सादी वेशभूषा में आए माओवादियों ने टंगिया और चाकू से हमला करके वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और इस मामले की जांज पड़ताल में जुट गई। यह पूरा मामला उसूर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार,पूर्व सेल्समैन राममूर्ति गटपल्ली उसूर गॉव का निवासी है। वहीं शुक्रवार की सुबह वह धान बेचने के लिए उसूर के धान खरीदी केंद्र गया था। यहां खरीदी केंद्र खुलते ही धान की बोरियों का नाप-तौल किया जा रहा था। खरीदी केंद्र में करीब 10 से ज्यादा किसान मौजूद थे। इस बीच जंगल के रास्ते ग्रामीण वेशभूषा में 3-4 माओवादी पहुंचे। जिन्होंने राममूर्ति की पहले पिटाई की। फिर टंगिया और चाकू से सिर समेत शरीर के अन्य जगहों पर हमला करके मार दिया। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस वारदात की सूचना जवानों को दी। सूचना मिलते ही जवानों की टीम मौके पर पहुंची। फ़िलहाल इस मामले की जांच पड़ताल में पुलिस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close