राजनीतीराज्य समाचार

‘आरएसएस और बीजेपी की राजनीति में राज्यपाल नाच रहीं हैं’-मंत्री कवासी लखमा

21.12.22| आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बोल राज्यपाल अनुसुइया उइके को लेकर बिगड़े हैं। जगदलपुर में उन्होंने मीडिया को अपना बयान देते हुए कहा कि, RSS और भाजपा की राजनीति में राज्यपाल नाच रहीं हैं। वे राजनीतिक माया जाल में फंस चुकी हैं। RSS और भाजपा ने उन्हें फंसा दिया है। दरअसल, आरक्षण बिल पर राज्यपाल ने अब तक दस्तखत नहीं किया है। इसी नाराजगी में आबकारी मंत्री कवासी लखमा लगातार राज्यपाल को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।
कवासी लखमा ने कहा कि, अगर लोकसभा में भारत सरकार की तरफ से कोई बिल लाया जाता है तो उस पर दस्तखत राष्ट्रपति करते हैं। इसी तरह विधानसभा से पारित आरक्षण के बिल पर दस्तखत राज्यपाल को करना चाहिए। लेकिन, वे इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के पास जा रहीं हैं। मुझे राजनीति करते 24 साल हो गए हैं। लगातार विधायक बना हूं। मैंने अपने राजनीतिक करियर में इस तरह का काम कभी नहीं देखा है। भाजपा और RSS की राजनीति पर राज्यपाल नाच रहीं हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button