करियरराज्य समाचार

सरकारी शराब दुकान में चोरी, 10 लाख रुपयों पर अपना हाथ साफ कर हुए पार….

12.08.22| बीती रात अज्ञात चोरों ने शहर के एक सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बनाया है. चोरों ने 10 लाख लाखों रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बोधघाट थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, बीती रात अज्ञात चोरों ने गीदम रोड में स्थित सरकारी शराब दुकान को अपना निशाना बनाया. चोरों ने शराब दुकान का शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर रखे लगभग साढ़े 10 लाख रुपयों पर अपना हाथ साफ कर दिया. बताया गया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी चोरों को पहले से ही थी. इसलिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का हार्डडिस्क भी पार कर दिया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक चोरी हुए नगद राशि का आंकड़ा बढ़ सकता है. फिलहाल बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है, जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें सभी थाना प्रभारी के साथ फॉरेंसिक टीम और साइबर के साथ डॉग स्क्वायड को लेकर आसपास के इलाकों की छानबीन की जा रही है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button