राजनीतीराज्य समाचार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल मोर्चे में जुटे अधिकारियों की यूनिफाइड कमांड की ली बैठक

Spread the love

26.08.22|  CM भूपेश बघेल ने नक्सल मोर्चे में जुटे अधिकारियों की यूनिफाइड कमांड की बैठक ली. यूनिफाइड कमांड की इस बैठक में नक्सल ऑपरेशन तेज करने की रणनीति बनाई गई. साथ ही राज्य और केंद्रीय बलों के बीच तालमेल पर भी जोर दिया गया.

CM भूपेश बघेल ने बैठक के बाद कहा कि, आज की बैठक में केन्द्रीय गृह विभाग के सचिव भी शामिल हुए. राज्य के मुख्य सचिव DGP, डीजी, पैरा मिलेट्री फ़ोर्स, CRPF और विभाग के अधिकारी मौजूद थे. वर्तमान में पैरामिलिट्री फ़ोर्स और स्टेट पुलिस के बीच समन्वय बहुत अच्छा है. कैंप बहुत सारे खोले गए हैं. कैंप के साथ-साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं. आम जनता को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
आगे उन्होंने कहा, बीजापुर, सुकमा में कहें तो लोगों के पास राशन कार्ड नहीं था, आधार कार्ड नहीं था, राशन दुकान, आंगनबाड़ी साथ ही स्कूल खोले गए हैं जो बंद पड़े थे उसको भी शुरू किए हैं. सड़के भी बनायी, टेलीफ़ोन के सुविधाएं बढ़ी, टावर लगे, इस प्रकार केंद्र और राज्य सरकार के सम्मिलित प्रयास से नक्सली घटे और वारदात भी कम हुई, नक्सली पीछे हटे है. लगातार हमारी कोशिशें रही हमारी नीति रही विश्वास विकास और सुरक्षा उसको लेकर आगे बढ़ें. वहीं जो प्रमुख रूप से बातें आई हैं उसमें सड़कें और बनाने की जरूरत है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button