राज्य समाचार

मैनपुर पुलिस स्टेशन में ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों से की जा रही है पूछताछ

24.08.22| गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या कर ली है। एएसआई का शव थाने के रोशनदान में फंसी के फंदे पर लटकी हुई  मिली है। इस गह्तना ने पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है। वहीं पुलिसकर्मी के ख़ुदकुशी करने का कारण अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार जिले के मैनपुर थाने में एएसआई शंकर लाल सिदार पदस्थ थे। 58 वर्षीय सिदार मिलनसार छवि के माने जाते थे। वे मैनपुर थाने में 1 नवंबर 2021 से पदस्थ रहें थे। एएसआई गाताडिही, सरसीवा, बलौदा बाजार के रहने वाले बताऐ जा रहे है। आज सुबह जब पुलिसकर्मियों ने देखा तो वे फाँसी पर लटकते मिले। उन्होंने प्लास्टिक की कुर्सी के सहारे चढ़ कर थाने के रोशनदान में फंदा बनाया हुआ था और उसी में फांसी में झूल गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसपी जे. आर. ठाकुर ने बताया कि एसएसआई शंकर लाल सिदार ने मैनपुर थाने में फंसी लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने ख़ुदकुशी किस वजह से की यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। एएसआई के परिजनों को बुलाया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button