राज्य समाचार

नाबालिग प्रेम : प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमिका की मौके पर मौत…प्रेमी की हालत नाजुक़

20.07.22| 17 साल के लड़के और 14 साल की लड़की के बीच प्रेम हुआ और दोनों घर से भाग गए। छह दिन बाद वे लौटे और गांव से बाहर दोनों ने जहर खा लिया। घटना में प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत नाजुक है। सीपत पुलिस ने बताया कि अर्जुन (17 वर्ष) और रजनी गोंड (14 वर्ष) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों एक ही समाज के थे लेकिन परिजनों को उनके बीच दोस्ती होने की जानकारी नहीं थी। 6 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। मंगलवार को दोनों गांव वापस लौटे लेकिन घर नहीं गए। गांव के बाहर भाटा खार में दोनों ने जहर खा लिया। उधर से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने देखा कि दोनों तड़प रहे हैं। उन्हें बेहोशी की हालत में बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां दोनों का इलाज शुरू हुआ। रजनी की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सिम्स चिकित्सालय रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जबकि अर्जुन का इलाज चल रहा है। उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button