राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक जारी, मुख्यमंत्री बघेल सहित छत्तीसगढ़ से गए कांग्रेस विधायक भी मौजूद

Spread the love

22.06.22| प्रवर्तन निदेशालय-ED में राहुल गांधी से पांच दिनों की पूछताछ हो चुकी है। एजेंसी ने अब गुरुवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच दो दिनों से दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक कांग्रेस मुख्यालय में जारी है।

इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ से गए कांग्रेस विधायक और पदाधिकारी भी शामिल हैं। बैठक में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष को कुचलना चाहती है। इसके लिए वह अलोकतांत्रिक प्रक्रिया भी अपना रही है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई कैसे लड़ी जाए इस पर मंथन जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में आंदोलन के रूपरेखा पर भी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ देर में सभी नेताओं को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। कांग्रेस मुख्यालय में हो रही बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम, प्रमोद तिवारी, अधीर रंजन चौधरी सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लगभग सभी विधायक मौजूद हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button