राज्य समाचार

महासमुंद : ओडिसा की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

महासमुंद। नगर के व्यस्ततम लोहिया चौक के पास शनिवार को अंधेरा घिरते ही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। निर्वस्त्र हालत में मिली करीब 35 साल की इस महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां करीब डेढ़ घंटे बाद होश में आने पर बताया कि उसके साथ पांच-छह लोगों ने दुष्कर्म किया है। रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन के पास महिला को बेहोश हालत में देख आसपास के ठेले-खोमचे वालों ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली के पेट्रोलिंग वाहन ने साढ़े आठ बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला का कहना है कि वह रायगड़ा (ओडिशा) की रहने वाली है। पति से झगड़कर घर से निकली थी। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टर कुलवंत सिंह ने बताया है कि महिला अभी पूरी तरह से होश में नहीं है।
प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का प्रतीत हो रहा है। महिला जहां से मिली वहां आसपास के ठेले-खोमचे वालों का कहना है कि महिला संभवत: ट्रेन से महासमुंद स्टेशन में उतरी होगी। महिला अपना नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। पुलिस महिला के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button