राज्य समाचारशिक्षा

CG SOS 10th 12th Result 2022: इस डायरेक्ट लिंक से देखें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं,12वीं ओपन स्कूल के रिजल्ट

03.06.22| छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं,12वीं ओपन स्कूल के नतीजों पर बड़ी अपडेट है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ ओपन स्कूल, रायपुर (Chhattisgarh Board of Open School, Raipur, CG SOS) की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं,12वीं ओपन स्कूल की परीक्षाओं के परिणाम आज ही यानी कि 03 जून, 2022 को दोपहर 12 बजे घोषित हो गए हैं। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड (सीजी एसओएस) कक्षा 10, 12 की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in के अलावा result.cg.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10, 12 की ओपन स्कूल परीक्षा में लगभग एक लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं यह परीक्षाएं अप्रैल और मई में आयोजित की गई थीं। इसके अलावा, छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए उन्हें न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं,12वीं ओपन स्कूल के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट- result.cg.nic.in या sos.cg.nic.in पर जाएं। इसके बाद, सीजीएसओएस कक्षा 10, 12 परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर/आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। इसके बाद, सीजी एसओएस 10वीं, 12वीं के परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देंगे। अब परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति रखें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button