राजनीतीराज्य समाचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेश्वरी माता मंदिर में की पूजा अर्चना
28.05.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बड़ेडोंगर की माता दंतेश्वरी मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। जिसके बाद मुख्यमंत्री पहुँचे भेंट मुलाकात स्थल, आदिवासी प्रतिनिधिनियो ने सरगी माला पहनाकर किया आत्मीय स्वागत, मुख्यमंत्री को छिंद पत्तो से बने गुलदस्ते भी भेंट किये गए साथ ही साफा बांध कर स्वागत किया गया.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात में कहा -आज बड़ेडोंगर में माई का दर्शन कर आपसे भेंट मुलाकात करने आया हूं। आपके लिए आज यहां सारे अधिकारी भी आए हैं, मंत्री और सांसद भी आए हैं भेंट-मुलाकात का उद्देश्य है कि मंत्रालय में बनी हितकारी योजनाएं आप सब तक पहुंच रही हैं या नहीं ? ये जानना है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info