राज्य समाचार

पुलिस ने महुआ शराब के अड्डों पर मारा छापा, 475 लीटर महुआ शराब किया जब्त,

Spread the love

21.05.22, महासमुंद। एसपी विवेक शुक्ला के निर्देश में एएसपी मेघा टेंभुरकर और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष वासनिक की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग जगह पर रेड मारी गई. इस दौरान पुलिस ने महुआ शराब की बड़ी खेप जब्त की गई.

ग्राम छोटेसाजापाली के मंगलू किसपोट्टा, पिता नत्थू राम के कब्जे से एक सफेद जरीकेन में कुल 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया. जब्त महुए की कीमत 3 हजार रुपये बताई जा रही है. वहीं ग्राम मेढ़पाली के जहोतिया बारी, पिता भरिराम बारी के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त दी गई है. इसकी कीमत 2 हजार रुपये बताई जा रही है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा ग्राम केना के जंगल में कार्रवाई के दौरान 4 आरोपियों के कब्जे से कुल 300 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है. इसकी कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है. वहीं ग्राम बेहरापाली के आरोपी पंचराम रावत पिता धनेश्वर रावत के कब्जे से 150 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है. इसकी कीमत 30 हजार रुपये है.

पुलिस ने सभी आरोपियों से कुल 475 लीटर महुआ शराब जब्त किया है, जिसकी कीमत 95 हजार है. आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर सभी को विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय भेजा दिया गया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button