राज्य समाचार

लॉज में फंदे से लटका मिला ASI का शव, चार दिनों से नहीं गए थे घर ,

21.05.22। एएसआई की भिलाई के एक लॉज में लाश मिलने से सनसनी मच गई है। लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है और मामले की जांच में जुट गए है। मृतक ASI का नाम फारुख शेख था, जिन्हें कुछ दिनों पहले ही छावनी से हटाकर लाइन अटैच किया गया था।

दरसअल ये पूरी घटना भिलाई के छावनी क्षेत्र के न्यू बसंत टाकीज के सामने सुविधा लॉज की है। आज सुबह पुलिस को लॉज के कर्मचारियों ने फोन कर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एएसआई फारुख का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ASI ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की इसकी जांच दुर्ग पुलिस रही है। बता दें कि, फारुख पिछले कुछ दिनों से अपने घर नहीं गया हुआ था और लॉज का कमरा लेकर रह रहा था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
मदर्स डे के दिन छावनी थाना में पदस्थ एएसआई फारूक शेख (40 वर्ष) ने बाइक सवार चार लड़कों को अपनी कार से टक्कर मार दी थी. मामले की जांच के दौरान एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने एएसआई फारूक को लाइन अटैच कर दिया था. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि फारूक का परिवारिक विवाद भी चल रहा था, जिसकी वजह से वह तीन चार दिनों से घर न जाकर पावर हाउस स्थित सुविधा लॉज में ही रह रहे थे. इसी लॉज में शनिवार को उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button