राज्य समाचार

गर्भवती महिला ने डायल 112 वाहन में दिया बच्ची को जन्म

रविवार को भीषण गर्मी के बीच पुलिस के डायल 112 वाहन में गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। स्वजन, मितानिन और पुलिस टीम की मदद से वाहन में सुरक्षित प्रसव कराया गया। गर्मी के कारण नवजात की तबीयत न बिगड़े, इसलिए पुलिसकर्मियों ने तत्काल बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहां डाक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। फिलहाल मां और बच्ची स्वस्थ हैं।

बिल्हा ब्लाक की ग्राम पंचायत हथिनी के रहने वाली भवानी सेन (21) नौ माह के गर्भ से थीं। रविवार को वे अपने घर पर आराम कर रही थीं। स्वजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गर्भवती भवानी सेन को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी स्वजन को दी। स्वजन ने एंबुलेंस व महतारी एक्सपे्रस को फोन लगाया। लेकिन न एंबुलेंस पहुंची न महतारी एक्सप्रेस।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

धीरे-धीरे भवानी सेन की हालत बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद स्वजन ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। आरक्षक अनिल जगत और चालक गेंदराम साहू तत्काल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। वहां भवानी सेन प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। इसके बाद तत्काल स्वजन के साथ गर्भवती महिला को बिठाया गया। फिर अस्पताल के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम ग्राम पंचायत नवागांव के आगे निकली थी। इसी दौरान गर्भवती महिला का प्रसव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस वाहन को सड़क किनारे रोका गया। फिर मितानिन, स्वजन और पुलिसकर्मियों की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button