राज्य एव शहर

गंजे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, मारवाही पुलिस ने पकड़ा चार करोड़ का गांजा,

गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस के मुताबिक उसने गांजा तस्करी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जिले में फिल्मी स्टाइल में गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस और नारकोटिक्स सेल की टीम ने 3 मामलों में 22 क्विंटल 40 किलो गांजा सहित अन्य सामान जिनकी कुल कीमत साढ़े चार करोड़ रुपए से अधिक जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में दो लोग ओडिशा के राउरकेला से सीमेंट की डस्ट के नीचे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे 20 क्विंटल 30 किलो गांजा को पुलिस ने जब्त किया। दूसरे मामले में पेंड्रा पुलिस ने अनूपपुर जिले के रहने वाले एक युवक को कार में गांजा की तस्करी करते हुए 2 क्विंटल गांजा के साथ पकड़ने में सफलता हासिल किया। वहीं तीसरे मामले में मरवाही पुलिस ने जांजगीर-चांपा के रहने वाले 6 लोगों को सुमो गाड़ी में गांजा तस्करी करते 10 किलो गांजा के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की। इस प्रकार गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस ने 3 मामलों में 22 क्विंटल 40 किलो गांजा, सूमो वाहन, एक कार और एक ट्रक जब्त किया और 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओडिशा के राउरकेला, छत्तीसगढ़ के जांजगीर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बलौदाबाजार और मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं। इसे छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button