राजनीतीराज्य समाचार

रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश,जांच में जुटी पुलिस

कोरबा: उरगा के समीप रेलवे ट्रेक पर एक युवती की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. मॉर्निंग वॉक पर गए कुछ लोगों ने लड़की की क्षत-विक्षत लाश देखी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उसके शरीर में जख्म के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है.

बता दें कि, उरगा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. रेलवे कर्मी सुबह जब काम पर निकले तो युवती की लाश देखी गई और उनके होश उड़ गए. घटना की सूचना मिलने पर उरगा टीआई राजेश जांगड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया और जांच कार्रवाई शुरू की गई. वहीं ग्रामीणों की माने तो सुबह सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे और लाश को देखा तो उन्हें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया होगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button