राज्य समाचार

किसान से 50 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी के खिलाफ चार सौ बीसी का अपराध दर्ज

Spread the love

08.04.23| राजधानी रायपुर में एक किसान के साथ 50 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला गुढियारी थाना इलाके का है, जहां पीड़ित किसान स्वपन कुमार शाहा ने नया तालाब गुढियारी निवासी दीपक अग्रवाल के खिलाफ चार सौ बीसी का अपराध दर्ज करवाया है।

पीड़ित किसान स्वपन द्वारा गुढ़ियारी पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, जमीन खरीदी-बिक्री का काम करने वाले पूर्व परिचित मुश्ताक अहमद और अशोक साहू ने दीपक अग्रवाल से उनका परिचय करवाया था। दीपक ने कोटा स्थित दूसरे की जमीन को अपना बताकर 1.40 करोड़ रुपए में सौदा तय कर जमीन के फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज दिखाकर किसान को भरोसे में ले लिया। दीपक अग्रवाल ने किसान से 50 लाख रुपए भी ले लिए। इसके बाद आरोपी मां बेटे ने ना ही जमीन की रजिस्ट्री की, और ना ही किसान का पैसा वापस किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जब किसान मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कब्जाधारी अरुण दत्ता ने बताया की न्यायालय द्वारा 2013 में ही बैनामा रजिस्ट्री को अवैध एवं शून्य घोषित किया जा चुका है। उसके बाद भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसान को झांसा देकर अंधेरे में रखकर दीपक अग्रवाल ने 50 लाख रुपए ऐंठ लिए। गुढ़ियारी पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button