राज्य समाचार

धान खरीदी केंद्र में घोटाले का हुआ खुलासा, प्रभारी समेत 3 पर एफआईआर,

 

बिलासपुर: कोटा विकासखंड के सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र नंगचुई में 2470.25 क्विंटल धान खरीदी में गड़बड़ी मिली है। यहां एक धान खरीदी केंद्र में करीब 71 लाख 50 हजार रुपए का धान और बारदाना गायब हो गया है। विभागीय अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोषी केंद्र प्रभारी, फड़ प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही उनकी संपत्ति भी कुर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में कुल 484120.60 क्विंटल धान की खरीदी कलेक्टर के निर्देश पर की गई है। बीते वर्ष 2020-21 की तुलना में धान खरीदी एवं खरीदी केंद्रों से धान का उठाव त्वरित गति से किया गया। अभी तक जिले के 130 खरीदी केंद्रों में से 126 धान खरीदी केन्द्रों में शार्टेज की स्थिति है। जिले के धान खरीदी केंद्रों में शार्टेज व धान उठाव शीघ्र कराने के लिए सभी केंद्रों के लिए खाद्य, सहकारिता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की टीम गठन कर धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। बिलासपुर जिले के विकासखंड कोटा स्थित धान खरीदी केंद्र नंगचुई का सत्यापन किए जाने पर केंद्र में कुल 53944.00 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं कंप्यूटर में 51113.75 क्विंटल दर्ज होना पाया गया है। 2470.25 क्विंवल की कमी पाई गई है।

अधिकारियों ने धान खरीदी में गबन के साथ-साथ खाली बारदाने में भी गड़बड़ी कर शासन को 71 लाख 49 हजार 410 रुपये की चूना लगाया है। बताया गया कि धान खरीदी के लिए उपलब्ध बारदानों में 22 हजार 386 बारदानों की कमी पाई गई। जिसकी कीमत 780237 हजार रुपए है। इसी तरह 61,75,625 रुपए कीमती धान की कमी पाई गई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button