राज्य समाचार
नाती के साथ महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, दोनों की दर्दनाक मौत
महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरना में मधुमक्खियों ने वृद्ध महिला और उसके नाती पर हमला किया. जिससे पांच वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं वृद्ध महिला की भी मौत अस्पताल में लाने के 15 मिनट बाद हुई.
बता दें कि, पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरना के जंगल में एक वृद्ध और 5 वर्षीय बच्चा महुआ बिनने गया था. इसी दौरान एक बाज ने छत्ते में चोच मार दी. जिसके बाद मधुमक्खियों ने आसपास के लोगों पर हमला कर दिया. हमले से 5 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई. वहीं वृद्ध महिला की मौत इलाज के लिए अस्पताल में ले जाने के बाद हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
